दिल्ली में कोरोना के 3188 नए मरीज आए सामने, लगातार तीसरे दिन रिकवरी रेट रही 94% से ज्यादा

By: Pinki Tue, 08 Dec 2020 9:51:39

दिल्ली में कोरोना के 3188 नए मरीज आए सामने, लगातार तीसरे दिन रिकवरी रेट रही 94% से ज्यादा

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3188 नए मरीज सामने आए हैं।​​​ वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना की वजह से 57 मरीजों की मौत हुई, इससे पहले 6 नवंबर 64 मौतें हुईं थीं।​​​ इस समय दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 5,97,112 तक पहुंच गई है।​​​ दिल्ली में कुल मौतों का कुल आंकड़ा 9763 पहुंच गया है।​​​ साथ ही संक्रमण की दर फिर 4% से ज्यादा है।​​​ हालांकि, रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है।​​​ आज लगातार तीसरे दिन रिकवरी दर 94% से ज्यादा रहा।​​​ बात अगर एक्टिव मरीजों की दर की करें तो यह लगातार दूसरे दिन 4% से कम, 3.73% पर पहुंच गई है।​​​ राजधानी में कोरोना डेथ रेट 1.​​​64% है।​​​

इसके अलावा एक्टिव मरीजों की संख्या 14 अक्टूबर के बाद सबसे कम और होम आइसोलेशन का आंकड़ा 16 अक्टूबर के बाद से सबसे नीचे रहा है।​​​ बीते 24 घंटों में 3307 मरीज ठीक हुए हैं, इस तरह ये आंकड़ा 5,65,039 तक पहुंच गया है।​​​

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 75,409 कोरोना टेस्ट हुए।​​​ इनमें 31,098 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 44,311 एंटीजन टेस्ट हुए।​​​ इस तरह टेस्ट का कुल आंकड़ा 68,69,328 पर पहुंच गया है।​​​ बात अगर एक्टिव मरीजों की करें तो यह संख्या 22,310 तक पहुंच गई है।​​​ साथ ही संक्रमण दर 4.​​​23% पर पहुंच गई है।​​​ होम आइसोलेशन में कुल 12,909 मरीज हैं।​​​ कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 6357 है

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com